फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के साथ कभी न लें आयरन की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के चितईपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पोषण पखवाड़े के तहत किशोरी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किशोरियों को संतुलित आहार, नियमित आयरन की गोली और माहवारी के समय स्वच्छता एवं सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी शैल सिंह ने खून की कमी दूर करने के उपाय के साथ बताया कि महिलाएं व लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ करती हैं। यह गलत है और इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। आयरन फॉलिक एसिड टेबलेट का सेवन विटामिन सी युक्त आहार जैसे नींबू, संतरा आदि के साथ किया जाना चाहिए। इससे आयरन का अवशोषण शरीर में सुचारू रूप से हो सके। इस अवसर पर सहायक शिक्षक रश्मि देवी ने गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, अंडे, मशरूम, मटर व फलियां आदि के सेवन की जानकारी दी। मौके पर हेडमास्टर दीपा कुशवाहा, सहायक शिक्षक रीना देवी, ममता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें