फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म-विकास कार्यों के सहारे सात प्रदेशों के लोगों से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से सांसद चुने जाने के बाद मंगलवार को फिर काशी में थे। पांच घंटा 51 मिनट के प्रवास में प्रधानमंत्री ने अध्यात्म और विकास कार्यों के सहारे अलग-अलग स्थानों पर एक घंटे से ज्यादा संबोधन से देश के सात प्रदेशों के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की। साथ ही किसानों, नौजवानों, गरीबों और महिलाओें के सम्मान की योजनाओं की चर्चा कर सभी वर्ग के लोगों से भावनात्मक संबंधों को मजबूती दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सीरगोवधर्नपुर स्थित संत रविदास के दर पर मत्था टेकने पहुंचे तो उन्हें अपने बीच पाकर पंजाब और हरियाणा से आए हजारों लोग खासे उत्साहित दिखे। सभी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब थे। बीएचयू के महामना पं. मदनमोहन मालवीय कैंसर सेंटर और लहरतारा के होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करने के साथ ही प्रधानमंत्री ने औढ़े स्थित जनसभा स्थल में यह बताया और दर्शाया कि इन दोनों अस्पतालों का लाभ पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को सीधे तौर पर होगा। इन पांच राज्यों के लोगों को अब कैंसर के उपचार के लिए नई दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू नहीं जाना पड़ेगा। सभास्थल में मौजूद लोगों के अनुसार पीएम मोदी का दृढ़ संकल्प है कि उन्होंने जिस परियोजना का शिलान्यास किया उसका लोकार्पण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें