फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान से जुड़ेंगे पांच करोड़ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बुधवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत स्टीकर लगाकर झंडा फहराया। टकटकपुर स्थित आवास पर कालोनी के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने अपने घर पर झंडा लगाया। परिसर में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में फिर एक बार मोदी की सरकार का संकल्प लिया। सुनील ओझा ने कहा कि इस अभियान के जरिये पूरे देश में भाजपा पांच करोड़ से भी अधिक परिवारों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा, राजनीतिक पार्टियां से अलग भाजपा देश को परिवार मानती है। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। इस दौरान एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, जयनाथ मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह, आरपी कुशवाहा, प्रेम कपूर, अशोक चौरसिया, नागेंद्र रघुवंशी, रामप्रकाश दुबे, देवानंद सिंह, नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आज 16वीं लोकसभा के अंतिम दिन सांसद मुलायम सिंह यादव ने जिस प्रकार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा प्रकट की है। वह जनभावना का प्रकटीकरण है। देश और राजनीति करने वाले लोगों को जनभावना का आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें