फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में गंगा स्नान करते वक्त डूबे दो मौसेरे भाई, गोताखोर कर रहे तलाश

Mon, 11 Feb 2019 01:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलपुरा स्थित शीतला धाम घाट पर रविवार की दोपहर गंगा में नहाते समय दो मौसेरे भाई डूब गए। गोताखोर देर शाम तक उनकी तलाश में जुटे रहे लेकिन उनका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

 
वाराणसी के गुरुधाम कॉलोनी के अमित लाल वर्मा का बेटा अनमोल वर्मा (12) और शिवाजी नगर के राजेश वर्मा का बेटा उज्ज्वल वर्मा (11) मौसेरे भाई थे। दोनों बालक अपने मामा कल्लू वर्मा के लड़के के मुंडन संस्कार में आए थे।

अनमोल अपनी बहन अन्नपूर्णा वर्मा के साथ और उज्ज्वल अपनी मां, मौसी, नानी व मामी के साथ घर से सुबह चुनार के अदलपुरा शीतला धाम दर्शन करने गया था। मुंडन के पहले सभी गंगा स्नान के लिए शीतला घाट पर गए। स्नान के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


यह देख उनकी नानी और मौसी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी लेकिन वह भी डूबने लगीं। शोर होने पर घाट पर मौजूद लोगों ने बांस की लग्गी फेंककर दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन अनमोल और उज्ज्वल डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कराई लेकिन उनका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें