वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में नौ 9 से 12 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल एल्यूमनाई मीट में आने वाले पुरातन छात्रों के साथ आईआईटीयंस को संवाद करने का भी मौका मिलेगा। पहले दिन नौ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समारोह के उद्घाटन के बाद आयोजित ओपेन हाउस सेशन में देश-विदेश में अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत पुरातन छात्रों के साथ विभिन्न विभागों के छात्र साथ स्टार्ट अप, रिसर्च, इनोवशन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। आईआईटी में शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित चार दिवसीय समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह में 300 पुरातन छात्र परिवार संग भाग लेंगे। स्पोर्टस नाइट में संस्थान के छात्र और पुरातन छात्रों के बीच खेल की प्रतियोगिताएं भी होंगी