फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फरवरी को मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे के बाद तय होगी प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का ब्योरा मांगा है। जिला प्रशासन से इसी महीने पूरी होने जा रही बीएचयू कैंसर संस्थान, कैंसर अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं की जानकारी मांगी है। परियोजनाओं के साथ जनसभा के लिए संभावित स्थल के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 19 फरवरी को वाराणसी आ सकते हैं। इस दौरान संत रविदास मंदिर में लंगर में शामिल होने के बाद परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आठ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि तय होगी। जिला प्रशासन ने एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सूची पीएमओ को भेजी है।
पांच अस्पतालों का उद्घाटन एक साथ
प्रधानमंत्री इस दौरे में पांच अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। इसमें बीएचयू के सुंदर बगिया स्थित महामना कैंसर संस्थान, ईएसआई अस्पताल, शिवपुर पीएचसी, जिला महिला और जिला अस्पताल में एमसीएच विंग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च की ओर से आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के लिए रेलवे तैयार
प्रधानमंत्री ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाने के साथ ही मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री का भी लोकार्पण करेंगे। सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी में इसका स्वागत करेंगे। रेल मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उधर, मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री पर यात्री सुविधाओं से जुड़े काउंटर लगाने का काम शुरू हो गया है। लोकार्पण के बाद कैंट स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन मंडुवाडीह से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें