फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा नीति के विरोध में उतरे प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा की रविवार को हुई बैठक में प्रबंधकों ने माध्यमिक शिक्षा नीति का विरोध किया। आर्य महिला इंटर कॉलेज में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर नीति को उपेक्षापूर्ण बताया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय की अध्यक्षता में प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर प्रबंध समिति के खिलाफ साजिश करने, शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति ठप करने आदि पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि जल्द ही नियुक्ति का अधिकार वापस नहीं हुआ तो महासभा संघर्ष की घोषणा करेगी। सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षामंत्री और अधिकारी प्रबंधकों को बदनाम कर रहे हैं। केंद्र निर्धारण पर सवाल उठाते हुए कहा कि नकल कराने वाले लोगों के कॉलेज ही परीक्षा केंद्र बने हैं, ऐसे में सरकार वायस रिकार्डर वाला कैमरा लगाए जाने का निर्णय लेकर प्रबंधकों पर दबाव बना रही है। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो यूपी बोर्ड की मान्यता वापस करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, अजयेंद्र दूबे, सुभाष सिंह, प्रमोद सिंह, मनीष शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें