फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वधार गृह का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को गोपीगंज स्थित महिला स्वधार गृह का औचक निरीक्षण किया। अध्यक्ष डा. अनिल कुुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पहुंची टीम ने सुधार गृह संचालकों से पूछताछ की। स्वधार गृह की अधीक्षिका गरिमा सिंह ने बताया कि नववर्ष के एक दिन पहले महिला स्वधार गृह की बालिकाओं ने नए भवन में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्य अर्चना सिंह के कहा कि पूछताछ के दौरान स्वधार गृह की बालिकाओं ने वहां के माहौल को संतोषजनक बताया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने कर्मचारियों से सही ढंग से देख-रेख करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य रमाशंकर यादव, आनंद कुमार दूबे, अर्चना सिंह, मीना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें