फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबे की रात पिया धड़के मेरा जीया...,

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रंग-बिरंगे राजस्थानी, गुजराती परिधानों में सजी-धजी महिलाएं। डीजे की धुन पर कहीं डांडिया नृत्य तो कहीं गरबा का नजारा...। बच्चों ने भी बड़ों के साथ खूब रंग जमाया। ढोला वाले ठाठ घूमर घूमर घूमे रे... , नैनों वाले ने ऐसा जादू किया..., गरबे की रात पिया धड़के मेरा जीया..., तू लौंग वे मैं लाची... आदि गीतों पर महिलाओं ने डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मौका था शनिवार को कैंट स्थित होटल में संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से दीपोत्सव का जहां महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर इठला रहीं थी। डीजे पर बजते धमाकेदार गीतों पर रंगीन रोशनी के बीच नाचती महिलाओं का उत्साह व उमंग देखते ही बन रहा था। शुभारंभ घृति, अनुश्री व सौम्या के गणेश वंदना से हुआ। वहीं कविता, वंदना, कंचन, व मधुलिका, नीलम आदि ने घूमर नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को राजस्थानी रंग में रंग दिया। सुषमा, अंशुमाला, मीना व गायत्री ने नैनों वाले ने ऐसा जादू किया... पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी। नमिता, मधु, नीरजा व अनीता ने देवी गीतों पर सभी को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि नंदनी भार्गव रहीं। संचालन विभा पांडेय व धन्यवाद उपाध्यक्ष भारती मिश्र ने दिया। इस अवसर पर सरिता त्रिपाठी, मोनिका, माधुरी शर्मा, अनीता, सारिका पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें