फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी की महिला सदस्य सहित पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूजा पंडाल में लगे डीजे साउंड को कम करने के लिये कहना एक महिला को भारी पड़ा। सदस्य छावनी परिषद की शह पर पड़ोसियों ने महिला से छेड़छाड़ औऱ मारपीट की। इस मामले में एसएसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर सदस्य छावनी परिषद समेत पांच के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित पूजा पंडाल में डीजे लगाया गया था। महिला ने पड़ोस के रहने वाले अमन, सोनू, मोनू और सूरज से आवाज कम करने को कहा जिसपर उनका विवाद हो गया है। महिला का आरोप है कि छावनी की महिला सदस्य शैलजा श्रीवास्तव की शह पर उक्त युवकों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी बात को अनसुना किया। यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के आदेश पर सदस्य छावनी परिषद समेत पांच नामजद के खिलाफ कैंट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें