वाराणसी। छावनी परिषद ने कमर्शियल जोन से संबंधित जनवरी 2012 के संकल्प संख्या 33 को निरस्त करने तथा छावनी नियमावली के अनुरूप नया लैंड यूज प्लान तैयार करने के प्रस्ताव को सोमवार को बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी। छावनी कार्यालय में बोर्ड की विशेष बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला ने किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में लाए गए इस प्रस्ताव को चर्चा के बाद सर्व सम्मति से मंजूर करते हुए निर्णय लिया कि स्वीकृत प्रस्ताव को जनरल कमांडिंग इन चीफ मध्य कमान लखनऊ को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाए। बैठक में फिर से एक बार उपाध्यक्ष चंद्रकेशव, सदस्य शैलेंद्र सिंह, शैलजा श्रीवास्तव, राज कुमार दास, मसूदा हुसैन तथा संगीता यादव बैठक में उपस्थित नही थीं। जबकि निर्वाचित सदस्य शहनवाज अली के अलावा नामित सदस्य कर्नल एके गुप्ता, कर्नल आरएस रागंड़ा, कर्नल पीके पिल्लई, वीवी राव ने चर्चा में भाग लिया।