वाराणसी। भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का संचालन नौ से 16 अक्टूबर तक आगरा कैंट से किया जा रहा है। ट्रेन गया, गंगासागर, पुरी, कोणार्क मंदिर और जसीडीह के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जाएगी। यह सात रात और आठ दिन का पैकेज है। इसका मूल्य प्रति व्यक्ति मात्र 7570 रुपये है। इसके अंतर्गत गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में कोणार्क मंदिर तथा जसीडीह में वैद्यनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ तथा वाराणसी से उपलब्ध है। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर तथा रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों से तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि शामिल है।