फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी में आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर स्टेशन पर सुबह-सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयले से लदी ट्रेन की दो बोगियों में आग की लपटे उठने लगीं। आरपीएफ के सिपाही आशीष कुमार यादव ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। ट्रेन की बोगी में लगी आग को देख स्टेशन अधीक्षक शिवपुर ने तत्काल मामले की जानकारी कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को दी। मालगाड़ी को तत्काल शिवपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड हाईटेंशन तार के चलते ट्रेन तक नही पहुंच पा रही थी। कंट्रोल रूम फोनकर बिजली की सप्लाई रुकवाई गई। तब जाकर फायर ब्रिगेड तब ने आग पर काबू पाया। मालगाड़ी वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी की पीछे से छठीं बोगी व आगे के इंजन से छठीं बोगी में कोयला लदा हुआ था और उनसे धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें