फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर न छानी, कहेला अवधड़दानी...

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। इलाके के नेवाजीपुर मोड़ स्थित ब्रह्मबाबा स्थल पर सोमवार को कजरी मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कजरी गायक राजेश भवरा ने ना छप्पर न छानी सब कहेला अवधड़दानी और डिम डिम डमरू बजावे हमार जोगिया... आदि एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट गीतों के प्रस्तुति पर खूब सराहना बटोर। सोनभद्र की कजरी गायिका कौशल्या ने पिया सावन में विदेश बानी गीत को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी तरह कई स्थानीय कलाकारों ने भी गीत प्रस्तुत किया। सोमवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पांडेय, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, जय शंकर यादव, धर्मेंद्र गौतम, महेंद्र गौतम, संजय पांडेय, शेष नारायण पांडेय, दशरथ यादव, मिठाई लाल यादव, जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें