फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के चितईपुर समेत आसपास के गांवों में पैसे लेकर स्वच्छ भारत मिशन का बोर्ड लगाने वाले फर्जी ठग को सोमवार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले-जाकर पूछताछ करने लगी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से एक युवक घर घर स्वच्छता मिशन का बोर्ड लगाकर 20-20 रुपये वसूल रहा था। पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी का हवाला देकर खुद को विभागीय कर्मचारी बताता था। शक होने पर गांव के एक युवक ने ब्लॉक में फोन करके जानकारी ली तो पता चला कि विभाग की तरफ से ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं भेजा गया है। इस पर सोमवार को गांव वालों ने उसे बंधक बनाकर पर्स, मोबाइल और पैसा जब्त कर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी के बाद पहुंची डायल-100 पुलिस उसे थाने उठा ले गई। गोपीगंज एसओ शेषधर पांडेय ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें