फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को दौड़ाकर पीटा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के बालीपुर मोहल्ले में मनबढ़ युवकों ने बुधवार को दुकान में बैठे पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बालीपुर मोहल्ला निवासी संजय पाल की पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर के समीप पान की दुकान है। वह बुधवार को दुकान पर बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के मनबढ़ किस्म के चार युवक वहां पहुंचे और दुकान में बैठे संजय पाल और उनके बेटे नीरज पाल को बाहर घसीट कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों जान बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किए, लेकिन मनबढ़ों ने सड़क पर दौड़ाकर उन पर लात-घूंसे बरसाते रहे। सरेआम हुई इस घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप करने दोनों की जान बची। पीड़ित संजय पाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी जमीन कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए कई बार उन्हें धमकी देने के साथ जानलेवा हमला भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में शाहिद रजा रिजवी, राहुल मौर्य, राकेश और बबलू मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें