दानगंज। क्षेत्र के कपीसा स्थित जे एम एस एकेडमी में 14 मई को योग गुरु बाबा रामदेव का कार्यक्रम की सूचना पर टीम ने गुरुवार को दौरा कर कार्यक्रम की व्यवस्था देखी। प्रांतीय सह प्रभारी अंचल हरिमूर्ति ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव बाबतपुर 14 मई को 3: 00 बजे कपिसा (दानगंज) जेएम एस एकेडमी में आएंगे। यहां पर योग जागरण सभा का आयोजन होगा। एक घंटे के कार्यक्रम में योग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई जाएंगी। कार्यक्त्रस्म के समापन के बाद आजमगढ़ प्रस्थान करेंगे। 15 से 18 तक आजमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 18 से 21 मई तक जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय, टीडी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुभाष यादव डॉ. जितेंद्र यादव भारत स्वाभिमान प्रभारी वाराणसी मुकेश, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान शशि भूषण मौजूद रहे।