फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में भी पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदा नगर। ग्रामीण अंचल में पेयजल व्यवस्था मुहैया कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। डीघ ब्लॉक कार्यालय परिसर में लगा सोलर वाटर पंप और हैंडपंप दो महीने से खराब है। इसके चलते कर्मचारियों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति बेहतर करने के लिए गत वर्ष डीघ ब्लॉक में सोलर वाटर पंप स्थापित किया गया। करीब एक साल तक पंप सही चला, लेकिन दो महीने से तकनीकी खराबी से बंद हो गया है। इसके साथ ही परिसर में लगे दो हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहे हैं। इससे जबरदस्त धूप के बीच बढ़ती गर्मी में लोगों की प्यास सुलभता से नहीं बुझ पा रही है। विभाग के कर्मचारी से लेकर दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों को प्यास बुझाने के लिए आसपास के गांव के हैंडपंपों की ओर रुख करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों ब्लॉक डीघ को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में क्षेत्र पंचायत द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है, किंतु लाखों खर्च करके पेयजल किल्लत को दूर करने की दृष्टि से स्थापित किया गया सोलर पंप डब्बा बन गया है, जो अफसरों को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। ब्लॉक प्रमुख नीता स्वर्णकार ने कहा कि सोलर वाटर पंप सही कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें