फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 18 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित गेराई पावर में लगा छह एमबीए का ट्रांसफार्मर रविवार की देर रात जल गया। इससे नगर में लगभग 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं रहने से पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही। पानी के लिए हैंडपंपों पर लोगों को कतार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद ही आपूर्ति सामान्य होगी। एसडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 से तीन बजे रात की कटौती के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू की जाने लगी। उसी समय तारों में आग लग गई। ट्रांसफार्मर जल गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आपूर्ति बंद रहने से नगर में पेयजल की समस्या उत्पन्न रही। वही लोग रात भर सो नही पाए। दोपहर बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल की गई। नया ट्रांसफार्मर लगने तक बिजली समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें