फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली सुधारें, जनता के बीच जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। ग्रामीणों ने डीएम के सामने कई समस्याएं उठाईं। आंगनबाड़ी केंद्र का समुचित संचालन न होने पर उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने खराब कार्यशैली वाले अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के दौरान ग्राम सभा में अधिसंख्य लोगों के पास शौचालय न होने के कारण पात्र लाभार्थियों से कहा कि रुचि लेकर अपने-अपने शौचालय का निर्माण कराएं। कहा कि यदि लाभार्थी शौचालय निर्माण में रुचि नहीं लेंगे तो ऐसे शौचालय को पड़ोस के पात्र लाभार्थी को आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि मोबाइल फोन सबके पास है, शौचालय नहीं है, ये सबसे शर्म की बात है मां, बहन, बेटियों की इज्जत के लिए सोच बदलने की जरूरत है। समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कोटेद्वार कमलेश यादव अच्छे ढंग से खाद्यान्न का वितरण कराते हैं, इस पर जिलाधिकारी ने प्रसंशा की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कहा कि छह वर्ष तक के बच्चों को मिशन इंद्रधनुष योजना से टीकाकरण कराएं। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि विद्यालय को बेहतर स्कूल बनाएं, अच्छे शौचालय का भी निर्माण कराएं। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधामंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, कुपोषण से बच्चों की मुक्ति, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, 14वां और राज्य वित्त आयोग, डिजिटल लेन-देन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, श्रम विभाग की योजनओं सहित अन्य विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को जनजागण का रूप देते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र का सही संचालन न होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगायी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आरबी मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, राकेश सिंह, स्टेनो राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें