फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग परीक्षण शिविर में उमड़ी छात्रों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में दिव्यांग छात्रों के सहायतार्थ दो दिवसीय परीक्षण शिविर का सोमवार को उदघाटन हुआ। मूना देवी छात्रावास में लगे शिविर में पहले दिन दिव्यांग छात्रों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 117 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कर जांच किया गया। इसके बाद इन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर और अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में लगे शिविर में दूसरे दिन भी जांच की जाएगी। सुबह 10 बजे से चलने वाले शिविर के लिए पंजीकरण में एक घंटा पहले से ही छात्र पहुंचने लगे। कार्यवाहक कुलपति एवं कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी द्वारा उदघाटन के बाद जांच शुरू की गई। उन्होंने दिव्यांगों की मदद के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की। निगम के अधिकारी रविशंकर ने बताया कि शिविर में पंजीकरण के बाद नियमानुसार छात्र-छात्राओं को आवश्यक उपकरण वितरित किया जाएगा। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि शिविर में 15 लाख 84 हजार राशि के कुल 355 उपकरण दिये जाएगे। इन आधुनिक उपकरणों में विशेष रूप से डेजी व्हील, डिजिटल टाईप हियरिंग (22), फ ोल्डिंग व्हील चेयर, नी कैप, वांकिंग स्टिंग, क्रच एल्बो, ट्रायसाइकिल स्मार्ट फ ोन (75), स्मार्ट केन (76) शामिल है। स्वागत छात्रावास समन्वयक डॉ. योगेश कुमार आर्या, धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास के प्रशासनिक संरक्षक डॉ. संदीप कुमार ने किया। इस दौरान संजीव कुमार रंजन, अरूण जगधारी, बीरम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें