फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली आला गांव निवासी बरसाती कनौजिया का पुत्र नंदलाल कनौजिया (45) रविवार की देर शाम करीब सात बजे किसी कार्यवश गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की जद में आकर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें