फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दो सौ लोगों के मधुमेह की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवापुरा स्थित सांईं मंदिर संस्थान एवं संजीवनी हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क डाइबिटीज जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने सांईं बाबा को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य मधुमेह रोग और उससे उत्पन्न होने वाली जटिलताओं के प्रति जागरूक करना भी है। मधुमेह के मरीज को चिकित्सक से नियमित रूप से परामर्श लेते रहना चाहिए। डा. जेएस राय ने बताया कि शिविर में कुल 345 मरीजों ने लाभ उठाया। जांच और दवा का वितरण भी किया गया। करीब दो सौ लोगों के ब्लड शुगर की जांच की गई। इसमें चालीस प्रतिशत लोग मधुमेह से प्रभावित पाए गए। इसकी प्रमुख वजह आधुनिक जीवन शैली और अनियमित खानपान प्रमुख है। कार्यक्रम का संचालन मयूर भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें