फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से महकेगा मालवीय भवन परिसर, जलेंगे दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। जहां मालवीय भवन में लगने वाली फूलों की प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक किस्मों के फूल आने से भवन परिसर सुगंधित हो रहा है वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से दीपावली भी मनाई जाएगी। इसमें मालवीय भवन से सिंह द्वार तक 15 हजार दीप जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

मालवीय जयंती को लेकर चार दिसंबर से भागवतपारायण से शुरू हुआ कार्यक्रम 26 दिसंबर को पुष्प प्रदर्शनी के साथ समाप्त होगा। सोमवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय प्रदर्शनी को लेकर रविवार को दिन भर तैयारियां चलती रही। इसमें गुलदावदी की एक हजार से अधिक किस्मों के साथ ही गुलाब, जरेबरा, रजनीगंधा आदि फूलों की कुल 5 हजार किस्में देखने को मिलेंगी। बीएचयू के साथ ही डीजल रेल इंजन कारखाना, 39 जीटीसी जिला उद्यान विभाग, जिला-सेंट्रल जेल, केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है। सोमवार को शाम 3 बजे उदघाटन होेने के बाद दर्शकों के अवलोकनाथ खुली रहेगी। गुलाब किंग, क्वीन, प्रिसेंस आदि वेराइटियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रदर्शनी के प्रोफेसर इंजार्च प्रो. अनिल सिंह ने बताया कि फूलों की रंगोली, फल, सब्जियाें, हरी पत्तियों के माध्यम से मालवीय जी की कलाकृ तियां बनाकर प्रतिभागी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करेंगे। उधर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो.पीके शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों की टीम दीपावली मनाएगी, इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें