फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड का काम रुकवाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ/हरहुआ। अधिग्रहीत जमीन की अनुकंपा धनराशि की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को रिंग रोड पर किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले किसानों ने ह्दयपुर और इदिलपुर में चल रहे रिंग रोड के निर्माण कार्य को रोक दिया। साथ ही चेतावनी दी कि नौ मार्च तक मांगों पर विचार नहीं हुआ तो पुन: रिंग रोड का निर्माण कार्य बाधित करेंगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने किसानों से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त कराया। एसडीएम सदर ने किसानों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ह्दयपुर में किसानों ने काम रोकर महापंचायत लगाई। इसमें गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, अंबेडकर नगर के किसानों ने हिस्सा लिया। मोर्चा के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करेंगे। मुआवजे के लिए प्रशासन ने तीन माह का समय मांगा है। इसके बाद भुगतान नहीं हुआ तो 22 गांवों के किसान काम रोकेंगे। नौ मार्च को किसान महासंग्राम रैली होगी। इसमें शरद यादव, अशोक गहलोत, हार्दिक पटेल, बीएम सिंह, योगेंद्र यादव को बुलाया जाएगा। किसानों से बातचीत के दौरान एडीएम प्रशासन ने कहा कि प्राधिकरण का गठन जल्द होगा। इसके लिए एनएचएआई चेयरमैन को पत्र भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पटेल, पन्नालाल, नंदलाल मिश्र आदि शामिल रहे। इदिलपुर में किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले आठ गांव के किसानों ने अशोक प्रजापति के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अशोक प्रजापति, छविनाथ त्रिपाठी, विजय मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, राजेश पटेल, धर्मावती देवी, कल्लो देवी, सुकमानी, लालमनी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें