फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी शुरुआत, सुबह दस बजे के बाद बढ़ी मतदान की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणापार जोन के मतदान केंद्रों पर मतदान की शुरुआत बेहद धीमी रही लेकिन सुबह दस बजे के बाद मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हुई। दोपहर बाद मतदान में और तेजी आई। पन्नालाल चौबे उच्च प्राथमिक विद्यालय में लंबी कतार होने के नाते यहां शाम साढ़े पांच बजे तक वोटिंग हुई। जोन के अधिकतर मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था, जहां वेब कास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग की ओर से सीधी नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

रमरेपुर वार्ड नंबर 35 के पन्नालाल चौबे उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के साथ ही दो दलों के अभिकर्ता आपस में भिड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने बीच्रबचाव कर उन्हें अलग किया। सुधाकर महिला कॉलेज के पांच बूथों पर दिन में दस बजे तक भीड़ नहीं थी। इसके बाद यहां मतदाताओं की भीड़ बढ़ी। 104 वर्षीय देवराजी देवी भी यहां मतदान के लिए पहुंचीं। दोपहर सवा दो बजे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र नाथ दुबे अडिग जेपी मेहता इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां एक बूथ पर सुबह से लेकर शाम तक लाइन लगी रही। इस बूथ में सिकरौल और भीमनगर के मतदाता आते हैं। यहां करीब 1343 मतदाता थे जिनमें करीब 50 प्रतिशत ने वोट डाले। दो दलों के प्रत्याशियों में यहां किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ लेकिन जल्द ही माहौल सामान्य हो गया। पांडेयपुर में प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज में भी दस बजे के बाद लोगों की भीड़ आनी शुरू हुई। एलटी कालेज परिसर में बने एक बूथ की ईवीएम खराब हो गई थी। शिकायत के करीब आधे घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। सदर तहसील में बने दो मूक बधिर वोटर लिस्ट में नाम न होने से काफी परेशान हुए। नहीं मिला, जिससे वह काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें