फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक ध्यान से कई गुना अधिक दैवी ऊर्जा का संचरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। योग प्राण विद्या की ओर से रविवार को बीएचयू स्वतंत्रता भवन में सामूहिक ध्यान व दैवीय उपचार का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक विंग कमांडर एनजे रेड्डी ने कहा कि सामूहिक ध्यान करने से अकेले किए गए ध्यान की अपेक्षा कई गुना अधिक दैवीय ऊर्जा का संचरण होता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है। अष्टांग योग ही सही मायने में परिपूर्ण योग है। उन्होंने बताया कि अष्टांग योग के आसान तरीकों से रूबरू कराने के लिए संस्था के कई अनुभवी ट्रेनर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को तनाव से मुक्त करने के लिए संस्था द्वारा एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया गया है। ‘ङ्घक्कङ्घह्यड्डस्रद्धठ्ठड्ड’ के नाम से ये एप्लीकेशन हिंदी, अंग्रेजी समेत सात भाषाओं में नि:शुल्क एप्स स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दैवीय उपचार में बिना स्पर्श, बिना दवा के सामान्य व असाध्य रोगों का उपचार सहजता से संभव है। इस दौरान इस पद्धति से स्वस्थ हुए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दैवीय उपचार किया गया। संचालन डॉ. अमित वैभव और धन्यवाद ज्ञापन राकेश दुबे ने किया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. एसके सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें