फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटे दोनों बटुक, आज मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत केदार घाट स्थित जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपांनंद सरस्वती न्याय वेदांत महाविद्यालय से गायब हुए दोनों बटुक गुरुवार की रात पुलिस और परिवारीजनों के साथ इलाहाबाद से वापस शहर लौट आए। शुक्रवार को दोनों बटुकों का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दिए गए बयान में दोनों बटुकों ने अपने छात्रावास के वार्डेन पर मारपीट करने, भोजन सही से न मिलने और पढ़ाई में मन न लगने को भागने का कारण बताया है।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत केदार घाट स्थित महाविद्यालय से मंगलवार को गोरखपुर निवासी योगेशनाथ त्रिपाठी (9) और दरभंगा निवासी आयुष मिश्र (11) गायब हो गए थे। इलाहाबाद पुलिस की सूचना पर गुरुवार को दोनों बटुकों के परिवारीजन और भेलूपुर पुलिस की एक टीम इलाहाबाद स्थित चाइल्ड लाइन पहुंची। कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर दोनों को उनके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रात लगभग साढ़े बजे दोनों भेलूपुर थाने पहुंचे। इस संबंध में भेलूपुर इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों ने अपने छात्रावास के वार्डेन पर आरोप लगाया है। बच्चों का कहना है कि उन्हें भोजन सही से नहीं मिलता था और मारापीटा जाता था। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने दोनों बच्चों का बयान दर्ज किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों बच्चों को भगाने के शक में हिरासत में लिए गए शिक्षक के अभिभावकोें को भी भेलूपुर पुलिस ने बुलवाया है। उक्त शिक्षक अपना नाम और पता बदलकर रह रहा था। शिक्षक का वास्तविक नाम इटावा निवासी अंकित सिंह है जबकि वह खुद को देहरादून निवासी राज सोनेवाल बताता था। शुक्रवार को शिक्षक को उसके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें