हरहुआ। बडागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ डीह गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहे एक छात्र के पोखरे मे गिर गया। जिससे गहरे पानी मे चले जाने से मौके पर ही मौत हो गयी।
बताते चले कि बडागावॅ थाना क्षेत्र के हरहुआ डीहद्ध गाँव के रहने वाले सौफी हाशमी पुत्र परविन हाशमी5 वर्ष की बुधवार की शाम 3बजे स्कूल से घर आने के बाद घर के बाहर पड़ोस के लडको के साथ खेल रहा था। इसी समय तेज से बर्षा होने लगा । सभी लड़के अपने घर चले गये और सौफी घर के सामने पोखरे मे किसी तरह घिसलकर चला गया। वारिस बन्द होने के बाद परिजनो ने खोज बिन शुरू किया तो सौफी का शव घर के पीछे स्थित पोखरे मे देख परिजनों के होश उड गये तत्काल उसे पोखरे से बाहर निकाल कर परिजनों ने निजीचिकित्सालय मे ले गये जहा चिकित्सको ने छात्र को मृत घोषित कर दिये । परिवार मे इस घटना से कोहराम मच गया।परिजनो ने शव को दफना दिया। सौफी दो भाईयो मे सबसे बड़ा लड़का था। मॉ का रो.रो कर बेहोश हो जाता रही है।