फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसड़ा में चर्म शोधन प्लांट बनाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हुकुलगंज में वरुणा किनारे स्थित चर्मशोधन कारखाने को करसड़ा शिफ्ट कराया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सक्रिय हुए नगर निगम प्रशासन ने इसकी पहल तेज कर दी है। करसड़ा में चर्मशोधन प्लांट लगाने के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। इसके लिए एक एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। वरुणा किनारे चर्मशोधन का काम होने से आसपास की आवासीय बस्तियों में लोगों का रहना दुश्वार है। बदबू के चलते सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में बने अस्थायी हज हाउस में भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हज हाउस का जायजा लेने पहुंचे डीएम योगेश्वर राम मिश्र से लोगों ने इसकी शिकायत की थी। डीएम ने नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिया था कि करसड़ा में चर्मशोधन प्लांट लगाकर इसे वहां शिफ्ट कराया जाए। दरअसल, वरुणा किनारे मरे पशुओं का चमड़ा उतारने के बाद अवशेष इधर-उधर फेंके जाने से हालत नारकीय हो गई है। नगर निगम कर्मियों ने हालांकि निरीक्षण कर कारखाना संचालक को गंदगी नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही, वहां कीटनाशकों के छिड़काव की बात कही है। मृत पशु निस्तारण प्लांट के लिए पिछली सपा सरकार में ही पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है लेकिन उसके बाद जगह का अभाव बताकर मामले को निगम प्रशासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें