फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजोअदा और सधी चाल का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिस बनारस-2017 का ताज जीतने के लिए सुंदरियों में होड़ मच गई है। मिस बनारस कांटेस्ट जीतने वाली सुंदरियां मिस यूपी के मुकाबले में अपने सौंदर्य का जलवा बिखेर सकेंगी। मिस बनारस बनने के लिए मंगलवार को रैंप पर उतरीं 40 बालाओं में से 15 को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया है। फाइनल मुकाबला 22 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के एक पांच सितारा होटल में रैंप पर उतरी सुंदरियों ने अपनी नाजोअदा से निर्णायकों का दिल जीतने की कोशिश की। इसके लिए फैशन की दुनिया के लेटेस्ट परिधानों के साथ सुंदरियों ने रैंप पर अपने रूप-सौंदर्य का जादू चलाया। कैट वॉक के बाद सौंदर्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागी सुंदरियों से सवाल-जवाब किए। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एक विनर और तीन रनर सुंदरियां चुनी जाएंगी। इसमें पहली बार छह टाइटिल विजेता का भी खिताब रखा गया है। 22 जुलाई को होने वाले इस कांटेस्ट के फाइनल मुकाबले के लिए 18 जुलाई से ही रिहर्सल शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुंबई से कोरियोग्राफर खुशबू आ रही हैं। प्रतियोगिता कराने वाली संस्था वात्सल्य सोसाइटी के संयोजक मिलन कुमार के मुताबिक कोरियोग्राफर निहिल कुमार भी सुंदरियों को प्रतियोगिता जीतने की बारीकियां सिखाएंगे। फाइनल मुकाबला चार चरणों में होगा। इसमें ब्राइडल राउंड, एथेनिक (साड़ी) राउंड, वेस्टर्न राउंड और डिजाइनर राउंड से होकर सुंदरियों को गुजरना होगा।

‘मिसेज बनारस’ भी चुनी जाएंगी
मिस बनारस के साथ ही मिसेज बनारस की प्रतिस्पर्धा में गृहणियों ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा है। इस प्रतियोगिता में कैटवॉक के लिए रैंप पर उतरीं 25 महिलाओं में से 20 को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता के लिए शहर की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की है। इसके फाइनल में भी चुनी गई सुंदरियों में से एक विनर और तीन रनर के अलावा छह को स्टाइलिश खिताब दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें