फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की टूटी रेलिंग पर लगाई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। बरगुदर के पास सई नदी पुल बेकाबू बस से टूटी रेलिंग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। मौके पर पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। घटना के दूसरे दिन भी दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। इधर से गुजरने वाला हर कोई रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बस को देखना चाह रहा था।
विज्ञापन

पुल की टूटी हुई रेलिंग के पास पुलिस की और से की गई बैरिकेडिंग से लोग नीचे झांकते रहे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को मना करती रही लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। स्थानीय बाजार और चट्टी चौराहों पर पूरे दिन हादसे की ही लोग चर्चा करते रहे। घटना के 36 घण्टे बाद भी वे लोग अपने मन को उस भीषण हादसे की भयावह स्थिति से अलग नहीं कर पा रहे जिन्होंने तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत बचाव में लगकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। घटनास्थल से महज 200 मीटर दूरी पर गोसाईगंज में चाय की दूकान पर चर्चा के दौरान यहीं के युवक आनन्द सिंह देव ने बताया कि ज्यों ही जोरदार धमाका सुनाई पड़ा वह बिना देर किये उधर भागा जिधर से आवाज आयी थी । वहॉ का मंजर देख एक बार तो वह विचलित हो गया लेकिन लेकिन कुछ क्षण में ही हिम्मत जुटा कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकालना शुरू कर दिया। यहीं पर मौजूद महंगू पाल ने बताया कि जब घटना हुई उसके 10 मिनट बाद मैने देखा कि एक अधेड़ सड़क पर पहुँचा । पहले तो वह धीरे धीरे लड़खड़ाते हुए चला बाद में कुछ दूर भागते हुए सिकरारा की और आया और ज्यों ही पीछे से एक बस आयी उसने हाथ देकर रोकना चाहा लेकिन बस नहीं रुकी। वह रोड पर फिर भागने लगा और दूसरी गाडी आयी तो रोक कर उसमे सवार हो गया । उसने बताया कि जब उसे घटना स्थल पर पता चला कि बस का चालक पहले ही कूद गया था तो उसे खयाल आया कि हो न हो जौनपुर की बिपरीत दिशा में भाग कर गाड़ी पकड़ने वाला व्यक्ति चालक ही रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें