फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू माफियों पर रखे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने कहा कि हम सब को मिल कर भूमाफियाओं को चिन्हित करना है। उनके खिलाफ मुहिम चलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में शासकीय भूमि, निजी भूमि तथा भवन पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग व्यक्तियों को चिन्हित कर सूची पुलिस महकमा तैयार करेगी। पुलिस के अनुसार चिन्हित भूमाफियाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत की सम्पत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को चिन्हित कर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह, तहसीलदार राजेन्द्र बहादुर के अलावा तहसील के राजस्व कर्मी तथा सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें