फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम आने पर मिलेंगे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वित्त समिति ने सत्र 2023-24 के लिए 33 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पास किया है। सत्र 2022-23 के लिए 17 करोड़ रुपये घाटे का बजट पास हुआ है। सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त समिति ने बजट पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

बैठक में आय व्यय के साथ तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को 51 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 41 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 31 हजार तथा देश का प्रतिनिधित्व करने पर 21 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। पुनरीक्षित आय व्यय के तहत 2022-23 और 2023-24 को अनुमोदित किया गया। विद्यापीठ ने वर्ष 2021-22 में वास्तविक आय 78 करोड़ 13 लाख के सापेक्ष 64 करोड़ 85 लाख का व्यय किया। इसके फलस्वरूप वर्ष 2021-22 में 13 करोड़ 27 लाख की वास्तविक बचत हुई। वर्ष 2022-23 के लिए पुनरीक्षित आय 88 करोड़ के सापेक्ष 105 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। इसमें 17 करोड़ का घाटा होने की आशंका है। वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आय 95 करोड़ के सापेक्ष 128 करोड़ रुपये के व्यय प्रावधान किया गया है। 2023-24 में विद्यापीठ को 33 करोड़ के घाटे की आशंका है। भवन निर्माण व विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा और अभियंत्रण विभाग के इंचार्ज प्रो. पितांबर दास द्वारा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। बैठक में एसके गौतम, डॉ. ज्ञान प्रकाश, आरपी सिंह, हरीश चंद, प्रो. बंशीधर पांडेय, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें