फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोटिंग जेट्टी जलाने वालों से वसूला जाएगा 51.74 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैथी के मारकंडेय महादेव घाट पर लगाई गई तीन फ्लोटिंग जेट्टी को जलाने में अभियुक्तों से वसूली का आदेश जारी हो गया है। जेटी जलाने वाले तीनों अभियुक्तों से 51.74 लाख रुपये वसूले जाएंगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने तीनों अभियुक्तों को 10 दिनों के अंदर प्रति अभियुक्त 17.25 लाख रुपये जिला पंचायत के खाते में जमा करने का निर्देश दिया है। जमा नहीं करने पर राजस्व बकाया की तरह वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

मारकंडेय महादेव घाट पर पर्यटन विकास के लिए फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण सिंचाई विभाग ने करवाया था। कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने जिला पंचायत को इसे 20 अक्तूबर 2021 को सौंप दिया था। पुलिस ने फ्लोटिंग जेट्टी जलाने में साजन यादव, अनिल यादव को जेल भेज दिया और तीसरा अभियुक्त अमित सिंह उर्फ राजू घटना के दिन से ही गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें