फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजस्थानी परिधान में 501 महिलाओं ने दादी का किया मंगल पाठ

विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में आयोजित राणी सती दादी महोत्सव में पाठ करतीं महिलाएं। अमर उजाल
विज्ञापन
वाराणसी। त्रिदेव मंदिर में भादो अमावस्या पर भक्तों ने राणी सती दादी का दरबार सजाया। झांकी सजाकर भजनों से दादी को रिझाया। फूल-पत्तियों से सजी दादी की झांकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। राणी सती दादी समेत तीनों देव विग्रहों की पूजा-अर्चना हुई। गायिका नीता खेमका के साथ राजस्थानी परिधानों में सजी-संवरी 501 महिलाओं ने संगीतमय मंगल पाठ किया।
विज्ञापन

भजन संध्या में कलाकारों ने खुल गई किस्मत हमारी आपके दरबार में मिल गई खुशियां सारी आपके दरबार में..., मुझे दादी तेरा सहारा ना होता तो दुनिया में मेरा गुजारा न होता..., बांटो बांटो आज बधाई झुंझुनू वाली दादी घर आई... आदि भजन सुनाए। किरण सराफ, सरिता सराफ, ऊषा केजरीवाल, किरण अग्रवाल आदि ने भजन पेश किया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ व मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने तीनों विग्रहों की आरती उतारी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें