सारनाथ स्थित मधुबन में सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ की बैठक प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव की अध्यक्षता में हुई। मंदिर की पौराणिक प्रतिष्ठा से संबंधित अनेक निर्णय लिए गए। हर साल होने वाले सामूहिक रुद्राभिषेक में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ सारंगनाथ बाबा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को दर्शाने वाली एक विस्तृत लौह पट्टिका का निर्माण कराए जाने और वार्षिक बौद्धिक संगोष्ठी के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस बार श्रावण मास में 25 अगस्त को इस सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। इस सामूहिक रुद्राभिषेक में सारनाथ एवं आसपास के 501 परिवार सारंगनाथ प्रांगण में पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक करते हैं। मुख्य संयोजक राहुल सिन्हा ने बताया कि इस बार सामूहिक रुद्राभिषेक में बाबा विश्वनाथ की रजत प्रतिमा पहली बार सारंग नाथ मंदिर के प्रांगण में 25 अगस्त को विराजेगी और सभी लोग उनके दर्शन का लाभ उठाएंगे। ऐसी मान्यता है कि पूरे सावन महीने भर बाबा विश्वनाथ बाबा सारंग नाथ के साथ सारनाथ में रहते हैं। बैठक में रमेशचंद्र, एसपी श्रीवास्तव ,प्रकाश श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंहा, डॉ. अतुल सिंह, सुरेश चंद्र पाठक, जगदीश सिंह, आशुतोष अग्रहरि, डॉ. बेनी माधव, पवन, दुर्गा पांडेय, साधना अग्रहरि, टप्पू पांडेय, गजेंद्र सिंह, पद्मनाथ त्रिवेदी, कुहू माधव, तनु गौरी मिश्रा, केतन माधव आदि रहे।