श्री शाकंभरी परिवार की ओर से शुक्रवार को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में मां शाकंभरी झूलनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले में विराजीं मां शाकंभरी की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां को झूला झुलाया और 56 भोग लगाकर दर्शन-पूजन किया। भजन गायिका आशा शर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ संगीत में शाकंभरी मंगल पाठ किया। भजन गायक दिनेश मिश्रा ने भजनों से भक्तों को रिझाया। संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि ये उत्सव बनारस में पहली बार मनाया जा रहा है। इसे हर साल किया जाएगा। अंत में मां और हनुमान जी की आरती हुई। उत्सव में उद्यमी आरके चौधरी, सचिव शैलेश राम राय, राधे गोविंद केजरीवाल, राजेश खेमका, सुरेश तुलस्यान, अशोक खेमका, विजय मोदी आदि मौजूद रहे।