फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आशा, शांति और प्रेम का संदेश किया साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट पॉल्स चर्च सिगरा में एडवेंट संडे और व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया गया। आराधना का प्रारंभ विशेष स्तुति-गीतों और प्रार्थनाओं के साथ हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ईसाई समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। एडवेंट संडे के उपलक्ष्य में प्रभु यीशु मसीह के आगमन की आशा, शांति और प्रेम का संदेश दिया गया। व्हाइट गिफ्ट संडे भी मनाया गया। इसके तहत चर्च की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवश्यक सामग्री के दान एकत्र किए गए। कार्यक्रम में पादरी संजय दान ने मार्गदर्शन करते हुए यीशु के आगमन की आशा, शांति और प्रेम पर विशेष बल दिया और सभी को आध्यात्मिक रूप से तैयार रहने का संदेश दिया। नितिन विल्फ्रेड प्रसाद ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें