फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में लगेंगे स्वदेशी उत्पादों के 50 स्टाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसएमई विभाग की ओर से 29 और 30 नवंबर को चांदपुर में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 50 स्टाॅलों में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन में सिडबी, एनसीएल, गेल इंडिया, ईसीजीसी जैसी 12 प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के अधिकारी नए और इच्छुक उद्यमियों को व्यवसायिक प्रबंधन, प्रोडक्शन प्लानिंग, गुणवत्ता मानकों और मार्केटिंग तकनीकों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगी। एमएसएमई के क्षेत्रीय सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस बार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्र भी इसमें शामिल होंगे। छात्रों को तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप प्रक्रियाओं और मशीनरी संचालन संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। प्रदर्शनी में हथकरघा, कृषि-आधारित उत्पाद, मशीनरी पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पैकेजिंग सामग्री, फूड प्रोसेसिंग उत्पाद और अन्य कई श्रेणियों की सामग्री देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें