रक्षाबंधन का पर्व मनाते वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री रमेश निरंकार
वाराणसी। काशी में रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर दिखी। वाराणसी व्यापार मंडल की पहल पर 50 से अधिक मुस्लिम माताओं और बहनों ने हिंदू भाइयों को राखी बांधी। यह कार्यक्रम सिगरा स्थित बग्गा निवास में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुस्लिम बहनों में खासा उत्साह था।
उन्होंने राखी बांधते हुए पारंपरिक गीत गाए। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। बहनों ने भी समाज, देश और आपसी सौहार्द की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, रविंद्र जायसवाल, संजय निरंकारी, रमेश गुप्ता, शाहिद कुरैशी और मोहम्मद शमशाद मौजूद रहे। संवाद