फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 5 साल की शानवी ने 10 मीटर तैराकी में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार पर दरभंगा घाट पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन छोटे बच्चों की 10 मीटर तैराकी में काल भैरव की रहने वाली शानवी वशिष्ठ पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनी। इसके बाद विजेता तैराकों का सम्मान हुआ। इसमें विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट की 10 किलोमीटर दूरी को साढ़े तीन घंटे में पूरी करने वाले विश्वनाथ आनंद को गंगा श्री उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गंगा का चार फेरा 40 मिनट में पूरा करने वाली प्रथम विजेता पूजा साहनी को और अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक महिलाओं की तैराकी प्रतियोगिता की प्रथम विजेता गायत्री को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, 20 मीटर की दूरी की प्रतियोगिता में चार मिनट में पूरा करने वाली विजेता अंशु कसेरा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रतियोगिता के अलग-अलग स्पर्धाओं में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले नीतीश साहनी, गौरव सेन गुप्ता, पूजा निषाद, शिखा, पीयूष कुकरेजा, अंशुमान बुलानी, अंशुमान कसेरा, शना सोनकर, शगुन कसेरा, तनु वर्मा और किरण साहनी को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें