फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाप-बेटे को गोली मारकर सोने का हार लूटने के 5 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। सराफा कारोबारी के कर्मचारी और उसके बेटे को कमच्छा में गोली मारकर सोने का हार लूटने के मामले में रामनगर थाने की पुलिस ने बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ के दौरान सरगना सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सरगना चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी मुकुल शर्मा उर्फ सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्टल, 98 ग्राम सोना और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ में चार राउंड फायरिंग हुई है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा में 22 दिसंबर 2024 की सुबह कार सवार बदमाशों ने गुरुधाम कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी के कर्मचारी दीपक सोनी और उसके बेटे आर्यन सोनी को गोली मारकर 131 ग्राम सोने का हार लूट लिया था। इसकी जांच पुलिस कर रही थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच, भेलूपुर और रामनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सोने का हार लूटने के आरोपी भीटी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने जाल बिछाया और घेराबंदी की। बुधवार की अलसुबह बाइक से आ रहे आरोपियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो लूट के मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

उसकी पहचान चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी मुकुल शर्मा उर्फ सचिन के रूप में हुई। मुकुल के खिलाफ वाराणसी और चंदौली में मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि मुकुल शर्मा गिरोह का सरगना है। इसके सदस्यों में लालपुर-पांडेयपुर के भक्तिनगर निवासी अंकुर सिंह, मढ़वा के आकाश पटेल, गोइठहा के प्रियांशु प्रजापति और शिवपुर के रितिक सेठ का नाम शामिल है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष मिश्रा, भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्र और रामनगर इंस्पेक्टर राजू सिंह, एसआई गौरव, चंद्रसेन आदि ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें