फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में हाई रिस्क में मिलीं 488 गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे होने पर जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित विशेष अभियान में 3987 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई। इस दौरान 488 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं। इन्हें चिकित्सकों ने आगे की जांच और इलाज के लिए रेफर किया। मंगलवार को गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले की सभी जरूरी जांच करने के साथ ही डॉक्टरों ने परामर्श दिया। जिले में 3987 गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद 488 को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी-हाई रिस्क प्रेंग्नेंसी) के रूप में चिह्नित किया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव आदि के बारे में जागरूक किया। कहा कि समय-समय पर लगने वाले इस तरह के शिविरों के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था वाली महिलाओं को होने वाली समस्याओं की समय पर जानकारी मिलने के साथ ही उसका उपचार संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें