फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के यूनियन बैंक से 48 लाख ले उड़े चोर

Fri, 30 Dec 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
घटना के पीछे किसी लोकल आदमी का हाथ होने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के जलालपुर बाईपास स्थित यूनियन बैंक की शाखा में गुरुवार रात चोरों ने जबरदस्त उत्पात मचाया और 48 लाख रुपए ले उड़े। चोरों ने जाते-जाते बैंक की खिड़की से 10 रुपये के सिक्के से भरे नौ बोरे बैंक के बाहर फेंक दिए।

घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद डीआईजी विजय भूषण, एसपी अतुल सक्सेना, केराकत सीओ राजकुमार पांडेय पहुंचे। जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन


जलालपुर पुलिस के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में चोर बैंक के पीछे वाली खिड़की को गैस कटर से काट कर अंदर घुसे थे। मौके से सरिया, पेचकस, आरी, ब्लेड, हथौड़ी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बैंक के खिड़की को काटने के लिए चोरों ने 15 फीट ऊंची सीढ़ी का सहारा लिया। अंदर पहुंचते ही चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी के वायर काट दिए।

घटना लगभग रात के एक बजे की है। पड़ताल में डॉग स्कवायड की मदद ली जा रही है। जलालपुर थानाध्यक्ष ने अंदेशा जताया कि इस घटना के पीछे किसी लोकल आदमी का हाथ है। वह व्यक्ति बैंक के बारे में बहुत अच्छी तरह जानता था।

घटना की जानकारी अल सुबह गांव के किसानों ने पुलिस को दी। सबसे पहले गांव के लोगों ने बैंक के खिड़की के नीचे 10 रुपये के सिक्के से भरे बोरे देखे थे।

घटना के संबंध में डीआईजी ने बताया कि कुछ सुराग मिले है जिसके आधार पर जाँच चल रही है। अपराधी जल्द हमारी गिरफ्त में होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें