आईआईटी बीएचयू में नव-नियुक्त 45 शिक्षकों का परिचय कार्यक्रम हुआ। उन्होंने आईआईटी बीएचयू के तौर तरीके सीखा। देव और वर्धना गोस्वामी व्याख्यान कक्ष में मंगलवार को फैकल्टी प्रशासन, संस्थान की कार्यप्रणाली और उपलब्ध कई सुविधाओं से अवगत कराया गया। प्रो. चंदना रथ ने नव-नियुक्त संकाय सदस्यों को फैकल्टी हैंडबुक, प्रमोशन के मानदंड, पीयर रिव्यू प्रक्रिया और संस्थान का समग्र परिचय कराया। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सभी नवनियुक्त संकाय सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशासनिक क्षेत्रों में संकाय की भूमिका और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। डीन (शैक्षणिक कार्य) प्रो. एनके मुखोपाध्याय ने पाठ्यक्रम नियोजन और क्रियान्वयन, शैक्षणिक कैलेंडर निर्माण और फीडबैक सिस्टम के बारे में बताया। डीन (अनुसंधान एवं विकास) ने नई परियोजना प्रस्तावों की प्रस्तुति की प्रक्रियाओं, नव-नियुक्त संकाय के लिए उपलब्ध अनुदानों, पेटेंट, समझौता ज्ञापन से अवगत कराया।