वाराणसी। निवेश और मेंबरशिप के बहाने 4.27 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने सोमवार को मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ताड़केश्वर नगर कॉलोनी निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर में मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। झांसा दिया कि 3 लाख रुपये निवेश करो और एक मेंबरशिप 16500 रुपये लेने पर बड़ी रकम का फायदा दूंगा। जनवरी 2026 को दो बार में तीन लाख रुपये बताए हुए बैंक खाते में भेज दिए। पूर्व में 16500 रुपये भी जमा कराए। दोबारा फोन करके व्यक्ति ने एक लाख रुपये और जमा कराएं। जब ठगी का अहसास हुआ तो पैसा वापस मांगने पर मुकर गया। डरा धमकाकर 10 हजार और खाते में लिया। कुल 427000 रुपये की ठगी हुई है। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।