फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किलोमीटर पर तैनात होंगे गंगा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा में बढ़ते प्रदूषण और गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इको स्किल्ड गंगा मित्रों की फौज तैयार हो रही है। गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी तक 2525 किलोमीटर लंबे गंगा के तट पर हर एक किलोमीटर पर एक गंगा मित्र तैनात किए जाएंगे। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गंगा मित्रों का प्रशिक्षण चल रहा है। अभी तक सौ गंगा मित्र प्रशिक्षित हो चुके हैं और मई माह में सौ और गंगा मित्रों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। 2020 तक 2525 प्रशिक्षित गंगा मित्र गंगा के किनारे तैनात होंगे।
विज्ञापन

पर्यावरणविद प्रो. बीडी त्रिपाठी ने कहा कि गंगा मित्र सरकार और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगे। ईको टूरिज्म से लेकर, गंगा सर्वेक्षण और जागरूकता अभियान में इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। गंगा मित्र गंगा के किनारे बसे गंगा ग्राम में जाकर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं को ग्राम प्रधान के माध्यम से लागू कराएंगे। प्रशिक्षित लोग जब गंगा अभियान से जुड़ेंगे तो गंगा की दशा और दिशा में बदलाव जरूर आएगा। बीएचयू गंगा बेसिन का पहला विश्वविद्यालय है जिसे इको स्किल्ड गंगा मित्र की ट्रेनिंग के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें