फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के रोड शो की थीम लघु भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो लघु भारत थीम पर आधारित होगा। लंका से गोदौलिया के बीच करीब सात किलोमीटर लंबे रोड शो में अलग-अलग प्रांतों के लोग अपनी वेषभूषा में मौजूद रहेंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी अलग-अलग समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी 25 अप्रैल को रोड शो करने के बाद 26 अप्रैल की सुबह नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में भी नामांकन को लेकर बैरिकेटिंग आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मठ, मंदिर, प्रबुद्धजन, प्रभावशाली और अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। रोड शो में अलग अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
प्रशासन ने भी शुरू की तैयारी
राजनीतिक दलों के नामांकन जुलूस आदि को लेकर प्रशासन ने भी योजना तैयार की है। प्रत्याशियों के नदेसर की ओर से आने वाले जुलूस कचहरी, पांडयेपुर की ओर से आने वालों को पुलिस पुलिस लाइन और गिलट बाजार से आने वाले जुलूस भोजूबीर में रोकें जाएंगे। सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। कचहरी और कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों व सामान्य लोगों के आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें