फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से वाराणसी आ रहे यात्री की विमान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। इंडिगो के विमान से मुंबई से वाराणसी आ रहे एक वृद्ध यात्री की रविवार को अचानक मौत हो गई। यात्री अपने बेटे के साथ मुंबई में इलाज करवाने गया था और लौट रहा था। भदोही जनपद के मसिकाना गांव निवासी कुद्दुस खान (70) अपने छोटे बेटे वसीम खान के साथ मुंबई के प्रिंस अली खान हॉस्पिटल में ट्यूमर का आपरेशन करवाने के लिए गए थे। मृतक के बेटे वसीम ने बताया की वहां डॉक्टरों ने आपरेशन नहीं किया। बोले इनको लाने में देर हो गयी है और घर वापस ले जाइये और इनकी सेवा करिए।
विज्ञापन

इसके बाद वसीम अपने पिता को लेकर रविवार को इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई712 से वापस आ रहे थे। विमान हवा में ही था और कुद्दुस की हालत बिगड़ गई। उसके बाद विमान में तैनात कर्मचारी तत्काल मदद में जुट गए। बगल की सीट पर बैठे एक चिकित्सक यात्री भी उनके इलाज में लग गया लेकिन 5:15 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा जहां फू लपुर पुलिस को सूचना दी गया। एयरपोर्ट पर अथॉरिटी के अधिकारी, सीआईएसएफ के अधिकारी, पुलिस सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर फू लपुर ने बताया कि पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें